• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्लॉट के रास्ते को लेकर विवाद, दो लोगों पर धमकी देने का आरोप

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
14 Views

प्लॉट के रास्ते को लेकर विवाद, दो लोगों पर धमकी देने का आरोप


रास्ते में लगाए गए डंडे हटाने को लेकर हुआ विवाद, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा ,

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। प्लॉट पर आने-जाने के रास्ते को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर रास्ते में डंडे लगाकर अवरोध पैदा करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के अनुसार, ग्राम दरगंज निवासी शेर सिंह का आरोप है कि गांव के नन्हेलाल और धनपाल उसके प्लॉट पर जाने वाले रास्ते में डंडे लगाकर रास्ता बंद कर देते हैं। डंडे हटाने की बात कहने पर दोनों कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

पीड़ित का कहना है कि रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसे अपने घर और प्लॉट तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शेर सिंह की तहरीर पर 14 नवंबर को नन्हेलाल और धनपाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बाल किशोर को सौंपी गई है।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!