• Wed. Jun 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बीमारी से परेशान ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

ByTen News One Desk

Jun 17, 2026
6 Views

बीमारी से परेशान ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार


टेन न्यूज़ !! १७ जून २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। बिधूना कस्बे में लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे एक ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिधूना कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी 62 वर्षीय राजू पुत्र जमील खान ट्रक चालक थे। परिजनों के मुताबिक वह पिछले करीब दस वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उपचार कराने के बावजूद उनकी सेहत में कोई विशेष सुधार नहीं हो रहा था। बताया गया कि इसी मानसिक और शारीरिक परेशानी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

बीती रात राजू अपने घर के पास स्थित दूसरे खाली मकान में सोने के लिए गए थे। वहीं उन्होंने गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृतक की पत्नी अख्तरी बेगम, पुत्र शादाब तथा पुत्रियां मुस्कान और शबनम सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल बिधूना विनेश कुमार सिंह जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट : रामजी पोरवाल, ब्यूरो चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!