• Wed. Jul 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बारातघर निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, बीडीओ से की जांच की मांग

ByTen News One Desk

Jun 17, 2026
52 Views

बारातघर निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, बीडीओ से की जांच की मांग


टेन न्यूज़ !! १७ जून २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। सदर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोवा (पोस्ट सतेरा) में प्रस्तावित बारातघर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारातघर का निर्माण ऐसे स्थान पर कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।

ग्रामीणों के अनुसार विधायक निधि से प्रस्तावित बारातघर का निर्माण गाटा संख्या 348 की खाली भूमि पर कराया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यह भूमि गांव के मध्य स्थित है, विवादमुक्त है तथा सभी ग्रामीणों के लिए आसानी से पहुंच योग्य है। ऐसे में बारातघर के निर्माण के लिए यह स्थान सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान निजी हितों को ध्यान में रखते हुए बारातघर का निर्माण गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर कराने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि भवन का निर्माण दूरस्थ स्थान पर किया गया तो ग्रामीणों को विवाह, सामाजिक एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने बीडीओ से निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त एवं सुविधाजनक स्थान पर बारातघर निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक धन से बनने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ पूरे गांव को मिलना चाहिए।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेगा, जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो और बारातघर का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!