• Thu. Apr 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शाहजहांपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

Apr 9, 2026
3 Views

जिलाधिकारी शाहजहांपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित


टेन न्यूज ii 09 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बहादुरगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन पिंक टॉयलेट के रेनोवेशन तथा कैंट क्षेत्र से आने वाली इमली रोड पर खुले नाले की समस्या पर विशेष चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

लोधीपुर एवं फतेहपुर चुंगी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई पुलिस चौकी की मांग पर जिलाधिकारी ने सैटेलाइट बस अड्डे के पास पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए।

अंटा चौराहे से देवी प्रसाद मार्ग तक बढ़ते अतिक्रमण पर व्यापारियों द्वारा चिंता जताई गई, जिस पर प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुत्तुलाल चौराहे पर नाले को ढकने तथा चिन्नौर क्षेत्र में पुवायां रोड के गड्ढों की समस्या के समाधान के भी निर्देश दिए गए।

रोजा मंडी की समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। हाल ही में आग लगने से उत्पन्न अव्यवस्था, टीन शेड से हो रही बाधा, पेयजल की कमी एवं साफ-सफाई की खराब स्थिति को लेकर व्यापारियों ने अपनी चिंता व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि मलबा तत्काल हटवाकर पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मंडी का संचालन शीघ्र सुचारु रूप से प्रारंभ कराया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *