• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्नउ, द्यमियों को ब्लैकमेल करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

ByTen News One Desk

Apr 9, 2026
11 Views

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्नउ, द्यमियों को ब्लैकमेल करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई


टेन न्यूज़ ii 09 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़ शाहजहांपुर

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के उद्यमियों एवं संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की और औद्योगिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उद्यमियों ने शिकायत की कि कुछ असामाजिक तत्व औद्योगिक इकाइयों पर जाकर ब्लैकमेलिंग और अवैध धन की मांग करते हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक होने पर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों से धन उगाही या गुंडई करने वाले व्यक्तियों को तत्काल चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र रोजा में जल निकासी की समस्या पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि नाला निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुका है। साथ ही नगर निगम को नालों की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त ददरौल के ग्राम जमौर गोटिया में क्षतिग्रस्त सड़क के शीघ्र निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी दी गई। उन्होंने जिला पंचायत को सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य भी जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को उद्यमियों के गलत बिजली बिलों को ठीक करने तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को बैठक में उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराने को कहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *