• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी कन्नौज ने वृद्धाश्रम मे वृद्धजनों के साथ मनाई होली

ByTen News One Desk

Mar 24, 2024
244 Views

जिलाधिकारी कन्नौज ने वृद्धाश्रम मे वृद्धजनों के साथ मनाई होली



टेन न्यूज़ !! २४ मार्च २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने वृद्धाश्रम, पुलिस लाइन कन्नौज  पहुंचकर वृद्धजनों के साथ होली मनायी। वंदना से शुरू हुआ होली का जश्न, होली के गीतों और रंगों से सभी को सराबोर किया गया। वृद्धजनों ने भी जिलाधिकारी को गुलाल का तिलक किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ होली खेली और मिठाइयां बांटी, इस तरह जिलाधिकारी के वृद्धाश्रम में पहुँचने और वृद्धजनों के साथ होली खेलने से वृद्ध काफी खुश नजर आये और अपने दुखों को भूलकर उन्होंने जिलाधिकारी का अभिनन्दन किया और उन्हें इस त्यौहार में याद रखने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को गुलाल लगाने के बाद सभी को मिठाई वितरित की गयी। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों के साथ रूककर उन्हें भरपूर खुशियों का अहसास कराया।
जिलाधिकारी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी ने बहुत अच्छे-अच्छे गीत गाये है। मेरी ईश्वर से यही कामना है कि आप सभी हमेशा स्वस्थ्य व खुशहाल रहें।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी श्री रामकृपाल चैधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री सृष्टि अवस्थी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!