शाहजहाँपुर: लाट साहब जुलूस के आयोजकों संग थाना कोतवाली में हुआ होली मिलन कार्यक्रम शाहजहाँपुर: पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश प्राचीन हनुमान मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्यकर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे, सौंपा ज्ञापन बाजपुर कुमिरखा में चायनीज मांझे की चपेट में आकर युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
---Advertisement---

जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने ग्रामपंचायत दौलतपुर में जांची धान की उत्पादकता

By Ten News One Desk

Published on:

283 Views

जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने ग्रामपंचायत दौलतपुर में जांची धान की उत्पादकता

फसल की क्रॉप कटिंग के दौरान डीएम ने किसान के साथ काटी फसल

टेन न्यूज।। 09 अक्टूबर 2024 ।। डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों के संकलन का विकासखण्ड भावलखेड़ा के ग्रामपंचायत दौलतपुर में धान की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने दौलतपुर के कृषक श्री जहीर हसन के धान के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10,10,10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लॉट बनावाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल की क्रॉप कटिंग कराई। जिलाधिकारी ने किसान के साथ मिलकर स्वयं भी दराती से फसल की कटाई की।

जिलाधिकारी ने धान की पिटाई कराकर उसकी तौल भी कराई, जिसमें 29.62 किलो ग्राम की फसल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने क्षेत्र के दौलतपुर गांव में क्रॉप कटिंग के निरीक्षण के दौरान फसल नपाई, कटाई, सीसीई एग्री ऐप पर ऑनलाइन फीडिंग आदि बिंदुओं की जानकारी जिला सांख्यिकी अधिकारी, अजय विक्रम सिंह से ली।

जिलाधिकारी ने किसान बन्धुओं से आग्रह किया कि किसान अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराए व अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की भी अपील की।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना, राजस्व निरीक्षक महेश श्रीवास्तव, अनुपम तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल आकांक्षा शुक्ला, लेखपाल सौरव मिश्र, बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक शमी आलम, तहसील समन्वयक मुसाद रजा, अभिषेक चौहान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment