• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में गौशाला/गोवंश संरक्षण के संबंध में बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

Nov 24, 2024
225 Views

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में गौशाला/गोवंश संरक्षण के संबंध में बैठक आयोजित



टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में गौशाला/गोवंश संरक्षण के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान निम्न निर्देश दिए :-

 सभी गौशालाओं में ठंड को लेकर सभी व्यवस्था पूर्ण होनी चाहिए। कोई भी  गोवंश भीगना नहीं चाहिए और ठंडी हवा न लगने पाए।  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और उनकी पूरी टीम समय- समय पर गौशालाओं का विजिट करें और आवश्यकतानुसार चिकित्सा मुहैया कराएं।
बैठक में कुल गोवंश के सापेक्ष जिओ टैग और बिना टैग वाले गोवंश की सूचना न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि पूरी टीम गौशालाओं में जाकर पुनः रिकाउंटिंग कर गोवंश की कुल संख्या और टैग व बिना टैग वाले कितने गोवंश हैं पूरी सूचना अगली बैठक में उपलब्ध कराएंगे।
बैठक जो भी मिनिट्स जारी होते हैं उनका शतप्रतिशत पालन किया जाए, न किए जाने की दशा में संबंधित के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना पर विशेष फोकस किया जाए। लोगों को समय से भुगतान हेतु माह वाइज सत्यापन भी कराया जाए। गौशाला और सहभागिता योजना के भुगतान को पुनः रिचेक किया जाए। जिन गौशालाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हें शीघ्र संचालित किया जाए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र देव द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा श्री जितेन्द्र यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ कर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!