• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित

ByTen News One Desk

Jul 19, 2025
216 Views

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित



टेन न्यूज़ !! १९ जुलाई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने लाभार्थियो का चेहरा प्रमाणीकरण (एफ०आर०एस०) को शत-प्रतिशत 03 कार्य दिवसों में पूर्ण करने एवं शेष लाभार्थियो जिनका चेहरा प्रमाणीकरण नही हो सका उनका कारण सहित केन्द्रवार सूची बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने पी०एफ०एम०एस० पोर्टल पर जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आधार प्रमाणीकरण में समस्या आने के कारण प्रमाणीकरण नही हो पा रहा है उन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का मानदेय रोक दिये जाने के निर्देश ।

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर लगातार 07 दिवस तक अनुपस्थित पाये जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत दिनांक 15.07.2025 से 31.07.2025 तक विशेष अभियान के अन्तर्गत समस्त पात्र गर्भवती महिलाओ का पंजीकरण करने के निर्देश दिये।

समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी / मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें एवं अधिकतम पात्र लाभार्थियो का योजना में पंजीकरण करे। भारत सरकार द्वारा स्पेशल अभियान के अन्तर्गत 1862 गर्भवती महिलाओ के पंजीकरण का लक्ष्य प्रदान किया गया है।

बैठक में मिर्जापुर की मोबाईल सत्यापन में कम प्रगति पाये जाने पर सम्बन्धित मुख्य सेविकाओं के वेतन रोकने के निर्देष दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं रहना चाहिए सभी नियमित प्रातः 8:00 बजे से खुलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई के बाद जो आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने पर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,सहायिका, सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा समस्त बिंदुओ पर साप्ताहिक समीक्षा की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी / प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य सेविका उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!