पंचायत भवन में लगी चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा केन्द्रों का पीलीभीत डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा कोठा खेतल में आरसीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग कन्नौज में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 1778 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार तिलहर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न
---Advertisement---

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा केन्द्रों का पीलीभीत डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा केन्द्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टेन न्यूज़ ii 15 मार्च 2026 ii पीलीभीत | जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज, एस.एन. इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय तथा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, कंट्रोल रूम और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान नियमित रूप से कक्षों का भ्रमण करते रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा केन्द्रों का पीलीभीत डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!