• Sat. Nov 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Nov 21, 2026
3 Views

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! २१ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद (परशुरामपुरी) में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी और उपजिलाधिकारी परशुरामपुरी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।

समाधान दिवस में पहुंचे शिकायतकर्ताओं से अधिकारियों ने सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाए। जिन मामलों में स्थलीय जांच या अन्य विभागों के सहयोग की आवश्यकता है, उनमें आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के संबंध में अधिकारियों ने निष्पक्षता और गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर सुनवाई कर उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!