• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

इदुल फितर की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ ईद गाह डबल फाटक रायबरेली में हुई

ByTen News One Desk

Mar 31, 2025
340 Views

इदुल फितर की नमाज बड़े ही अकीदत के साथ ईद गाह डबल फाटक रायबरेली में हुई



टेन न्यूज़ !! ३१ मार्च २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


रायबरेली में आज ईद की नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान ज़िले की सभी 270 मस्जिदों में प्रशासन की मंशा के अनुरूप कहीं भी मस्जिद के बाहर नमाज़ नहीं हुई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए व्यापक इंतज़ाम किये।

शहर स्थित डबल फाटक ईदगाह में अपने तय समय पर नमाज़ शुरू हुई और इस दौरान सभी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारक दी। नमाज़ के दौरान ईदगाह के बाहर भारी पुलिस बल के साथ एडिशनल एसपी संजीव सिन्हा व सीओ सदर अमित सिंह मौजूद रहे।

एडिशनल एसपी ने बताया कि ज़िले की सभी ईदगाहों में परिसर के भीतर शांतिपूर्वक ढंग से नमाज़ संपन्न हो रही है। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में बताया कि ज़िले भर में क्रेन व ड्रोन की व्यवस्था की गई है जिससे कहीं भी कोई मार्ग अवरुद्ध की स्थिती न रहे।

वहीं मस्जिद के बाहर नमाज़ पड़ने के बारे में बताया कि सभी जगह सरकार के इस निर्देश का पूरा पालन हो रहा है। इस दौरान मस्जिदों के बाहर विभिन्न राजनैतिक दल के नेता समेत समाजसेवी मौजूद रहे।

बाइट.. डॉक्टर शशिकांत शर्मा.. शिक्षाविद
बाइट.. संजीव कुमार सिन्हा.. एडिशनल एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!