इटावा: चकरनगर थाने में तैनात आरक्षी विपिन यादव का निधन, पुलिस विभाग में शोक देर से मिला न्याय अन्याय के बराबर: 20 रुपये की रिश्वत के मामले में 29 साल बाद बरी हुआ कांस्टेबल, अगले दिन मौत सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने लगाया हेड कांस्टेबल पर उत्पीड़न का आरोप, SSP ने किया सस्पेंड लखनऊ: विधानसभा सत्र के सुचारु संचालन को लेकर सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहभाग किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण, किया पौधरोपण
---Advertisement---

गोंडा में पुलिस-एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, शातिर गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

175 Views

गोंडा में पुलिस-एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, शातिर गिरफ्तार

टेन न्यूज।। 13 सितम्बर 2025 ।। रिपोर्ट: अमित कुमार श्रीवास्तव, लोकेशन: गोंडा

गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटी तिराहे पर शुक्रवार रात एसओजी, मोतीगंज व नवाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान शातिर बदमाश अंकित सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी शिवम यादव भी पकड़ा गया।

दोनों बदमाश अपाचे मोटरसाइकिल से छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक, तीन मोबाइल फोन, नकदी और तमंचा बरामद किया। घटना के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जवाबी कार्रवाई में अंकित घायल हुआ। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि दोनों बदमाश हाल ही में मोतीगंज और नगर कोतवाली क्षेत्र सहित कई जगहों पर महिलाओं से मोबाइल और पर्स लूट चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर पूरे गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही है।

टेन न्यूज के लिए गोंडा से अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बाईट: विनीत जयसवाल, एसपी

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment