• Wed. Nov 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर हमले के मामले में मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 4, 2026
4 Views

अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर हमले के मामले में मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार


टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२६ !! राकेश सिंह, सुल्तानपुर यूपी

सुलतानपुर। अवैध मिट्टी खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के खैंचिला के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें राहुल सिंह के पैर में गोली लगी।

पुलिस ने राहुल सिंह के अलावा उसके दो कथित साथियों नौशाद और मनोज सिंह को भी गिरफ्तार किया है। घायल राहुल सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई है। इसके अलावा अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे चार डंपर भी जब्त किए जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी राजस्व टीम पर हमले के मामले में वांछित थे। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!