प्रेरणादायक नेतृत्व की मिसाल: डॉ. अंशिका जॉर्ज ने शिक्षा को दिया नया आयाम किसानों की मेहनत बेकार ! आलू के गिरते दाम पर भाजपा नेता की सरकार से MSP की मांग फर्रुखाबाद में 40 साल बाद सीवर सफाई शुरू, 82 लाख खर्च—नाले में सीवेज फेंकने पर उठे सवाल संपूर्ण समाधान दिवस में तेजपुर से एजीपी-बीजेपी उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने किया नामांकन, हजारों समर्थकों के साथ निकाली भव्य रैली-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया प्रशांत वैश्य (असम) 23 मार्च आगामी असम विधानसभा आम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने आज शोणितपुर जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज राभा हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा और समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। रास्ते के दोनों ओर भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली को देखने के लिए एकत्रित हुए।जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य, बीजेपी की शोणितपुर जिला समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता डेका हजारिका, असम गण परिषद के शोणितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ सहित दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता और हजारों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन दाखिल करने के बाद पृथ्वीराज राभा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आम जनता के विकास और पूरे क्षेत्र के समग्र प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नामांकन को लेकर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रशांत वैश्य
---Advertisement---

किसानों की मेहनत बेकार ! आलू के गिरते दाम पर भाजपा नेता की सरकार से MSP की मांग

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

किसानों की मेहनत बेकार ! आलू के गिरते दाम पर भाजपा नेता की सरकार से MSP की मांग

टेन न्यूज़ ii 23 मार्च 2026 ii तौफ़ीक़ फारुकी ब्यूरो

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में आलू की कीमतों में आई तेज गिरावट को लेकर भाजपा नेता विकास राजपूत ने राज्य सरकार का ध्यान किसानों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने के साथ-साथ किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग उठाई है।

अपने पत्र में राजपूत ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव गिरकर करीब 100 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने मंडियों में किसानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और अव्यवस्थाओं पर भी चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में जब वहां आलू की कीमतें गिरी थीं, तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से MSP तय कर किसानों को राहत दी थी। राजपूत का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह का कदम उठाना समय की जरूरत है।

इसके साथ ही उन्होंने एक और सुझाव देते हुए कहा कि राज्य की सभी मंडी समितियों से आंकड़े जुटाकर जिन किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल से कम कीमत मिली है, उन्हें कृषि फसल बीमा योजना के तहत प्रति हेक्टेयर के हिसाब से एकमुश्त मुआवजा दिया जाए। उनका मानना है कि इससे किसानों को तत्काल आर्थिक राहत मिल सकेगी।

भाजपा नेता ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जल्द प्रभावी निर्णय नहीं लिया गया, तो किसानों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि लागत न निकल पाने और फसल खराब होने के कारण किसान मानसिक दबाव में हैं और कई गंभीर कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि MSP लागू कर और राहत योजना शुरू कर सरकार किसानों के हितों की रक्षा कर सकती है तथा उनके भविष्य को सुरक्षित बना सकती है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!