• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, एवं प्रमुख सचिव ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में दो अतिरिक्त सूट एवं आन्तरिक पथ आदि के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया

ByTen News One Desk

Mar 13, 2024
206 Views

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, एवं प्रमुख सचिव ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में दो अतिरिक्त सूट एवं आन्तरिक पथ आदि के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया



टेन न्यूज़ !! १३ मार्च २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@शाहजहांपुर


सुरेश कुमार खन्ना, माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उ०प्र० सरकार एवं प्रमुख सचिव (सिंचाई) श्री अनिल गर्ग द्वारा शारदा नहर खण्ड, शाहजहाँपुर के अंतर्गत सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में दो अतिरिक्त सूट एवं आन्तरिक पथ आदि के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।

मंत्री एवं प्रमुख सचिव (सिंचाई) ने सिंचाई विभाग के अंतर्गत “जनपद शाहजहाँपुर के अन्तर्गत खन्नौत नदी पर स्थित हनुमत धाम में नदी के वॉये किनारों पर एप्रोच मार्ग के नवीनीकरण / मरम्मत एवं घाट के सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना (लम्बाई 300 मी0)” का भी निरीक्षण किया। इसके उपरान्त माननीय मंत्री जी ने गर्रा नदी के किनारे मोहल्ला ककरा खुर्द में नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, नगर आयुक्त शाहजहाँपुर, इंजी० ए०के० सिंह मुख्य अभियन्ता स्तर-1 (मध्य), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ०प्र० लखनऊ, मुख्य अभियन्ता (शारदा) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ०प्र० बरेली, अधीक्षण अभियन्ता, सिंचाई कार्य मण्डल, सीतापुर, अधिशासी अभियन्ता शारदा नहर खण्ड शाहजहाँपुर एवं अधिशासी अभियन्ता राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना शारदा नहर खण्ड शाहजहाँपुर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!