• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहीद संग्रहालय में किया ध्वजारोह

ByTen News One Desk

Aug 15, 2025
295 Views

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहीद संग्रहालय में किया ध्वजारोह



जनपद में धूमधाम एवं बड़े हर्षाेल्लास व गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस


अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रृद्धांजलि


जनपद में देश भक्ति गीत एवं रंगारग कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


टेन न्यूज़ !! १५ अगस्त २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@‎शाहजहांपुर


जनपद में 79वां “स्वतंत्रता दिवस” धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
‎मुख्य कार्यक्रम छावनी परिषद शहीद संग्रहालय कैन्टोन्मैन्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री उ०प्र० सरकार के  श्री सुरेश कुमार खन्ना ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफ़ाकउल्ला खां एवं राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन, गुब्बारे उड़ाए एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अभिवादन किया तथा राष्ट्रीय एकीकरण की शपथ दिलाई।

‎मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नालन्दा, सुदामा प्रसाद एवं गुरुनानक पाठशाला सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी मुख्य अतिथि ने सराहना की।

मुख्य अतिथि ने सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आने वाले दिन, महीने और वर्ष सभी के लिए सुखमय हों। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि इन्हीं के बलिदान के कारण हमें आज यह आज़ादी का दिन देखने का अवसर मिला है। उन्होंने उन सभी वीरों को भी प्रणाम किया जो विपरीत परिस्थितियों में देश की सीमाओं पर डटे रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं, तथा उन नागरिकों को भी, जिन्होंने देश की प्रगति और उत्थान में योगदान दिया है।

मुख्य अतिथि ने अंतरिक्ष यात्री सुधांशु शुक्ला के प्रति भी आदर व्यक्त किया, जिन्होंने अंतरिक्ष में जाकर अपने मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसी यात्राएं हों जिससे देश के 140 करोड़ नागरिकों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कल्पना के अनुरूप 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सभी को योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमें भविष्य के लिए सोचना होगा, ताकि देश की आने वाली पीढ़ी मजबूत बने और प्रदेश एवं देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया है, और आज भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इसके लिए हर स्तर पर क्षमता, संसाधन और नवाचार को बढ़ावा देना होगा तथा सभी कार्य मेरिट के आधार पर करने होंगे।

मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रदेश में 2 लाख 19 हजार पुलिस भर्तियां मेरिट के आधार पर हुई हैं, जिनमें से 60 हजार अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण चल रहा है और समय पर पदोन्नति भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब योग्य लोगों को मेरिट के आधार पर अवसर मिलता है, तो कार्य की गुणवत्ता और बेहतर हो जाती है।

उन्होंने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के तर्ज पर उत्तर प्रदेश को विकसित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का उपयोग हर क्षेत्र में होना चाहिए, सीमाओं की मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए उपग्रह तकनीक का भी प्रयोग किया जाएगा।

मुख्य अतिथि ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि बेटियों के जन्म से लेकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने तक हर स्तर पर सहयोग करें। साथ ही, सरकारी संपत्ति को अपनी संपत्ति समझकर उसकी सुरक्षा करें और किसी प्रकार की क्षति न पहुँचाएँ।

अंत में उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग जिम्मेदारी से कार्य करें, तो भारत 2040 तक ही पूर्ण विकसित राष्ट्र बन सकता है। उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा। प्रदेश की अर्थव्यवस्था निरंतर बढ़ रही है और मुख्यमंत्री के सतत प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हुई है। यदि हम सभी विचारपूर्वक और निष्ठा से कार्य करें, तो निश्चित ही प्रदेश और देश निरंतर प्रगति करेगा।

‎ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सांसद अरुण कुमार सागर, जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!