• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में प्रथम विशाल माँ दुर्गा जागरण का आयोजन कल

ByTen News One Desk

Mar 20, 2026
82 Views

तिलहर में प्रथम विशाल माँ दुर्गा जागरण का आयोजन कल


टेन न्यूज़ ii 20 मार्च 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर/शाहजहांपुर । नगर के मोहल्ला निजामगंज में माँ दुर्गा के भक्तों के लिए एक भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 21 मार्च, शनिवार को घोड़ी वाले मंदिर के पास प्रथम विशाल माँ दुर्गा जागरण आयोजित होगा।

इस पावन अवसर पर माता रानी के दरबार में भजन-कीर्तन एवं जागरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहेंगे। आयोजन को लेकर मोहल्ले के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें और भक्ति रस का आनंद ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!