• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सागर इंडस्ट्रीज पर खाद्य विभाग की छापामारी, बड़ी मात्रा में तेल जब्त

ByTen News One Desk

May 22, 2025
222 Views

सागर इंडस्ट्रीज पर खाद्य विभाग की छापामारी, बड़ी मात्रा में तेल जब्त



औद्योगिक क्षेत्र में गंदगी मिलने पर कारोबारी को नोटिस, लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी


टेन न्यूज़ !! २२ मई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने जमौर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सागर इंडस्ट्रीज में छापामारी की गई।

टीम में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से रिफाइंड सोयाबीन तेल, सरसों तेल और रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल के कुल 5 नमूने संग्रहित किए गए। इसके अतिरिक्त, बड़ी मात्रा में तेल जब्त किया गया।

जांच के दौरान फैक्ट्री परिसर में गंभीर स्तर की गंदगी पाई गई, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन स्पष्ट रूप से सामने आया। इस पर विभाग ने संबंधित कारोबारी को सुधार नोटिस जारी किया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तय मानकों का अनुपालन नहीं किया गया, तो फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित या निरस्त कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने यह भी संकेत दिया कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!