• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित महुआ की लकड़ी व ट्रैक्टर सीज

ByTen News One Desk

May 19, 2026
26 Views

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित महुआ की लकड़ी व ट्रैक्टर सीज


टेन न्यूज ii 19 मई 2026 ii राकेश सिंह ब्यूरो, कुड़वार, सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बहलोलपुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित महुआ के पेड़ों की कटान में प्रयुक्त लकड़ी और ट्रैक्टर को सीज कर लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से प्रतिबंधित पेड़ों की कटान की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रवर्तन दल (उड़न दस्ता) ने छापेमारी की। कार्रवाई का नेतृत्व अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने किया।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कथित वन माफिया करम अली उर्फ आईडी और वाहिद अली द्वारा प्रतिबंधित महुआ के तीन पेड़ों की कटाई की जा रही थी। मौके पर पहुंची टीम ने कटी हुई लकड़ी के साथ ट्रैक्टर को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया और वन विभाग कार्यालय ले गई।

एसडीओ वन विभाग अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिबंधित पेड़ों की कटान की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लकड़ी व ट्रैक्टर को जब्त कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह की अवैध कटान के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वन माफियाओं के बीच दहशत का माहौल है, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!