• Tue. Nov 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास

ByTen News One Desk

Nov 3, 2026
4 Views

खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—खटीमा से मेरा रिश्ता मां-बेटे जैसा अटूट


टेन न्यूज़ !! ०३ नवम्बर २०२६ !! अंश कुमार गुप्ता उधमसिंह नगर उतराखंड

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राणा मार्केट, सितारगंज रोड पर आयोजित कार्यक्रम में 14.97 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने खटीमा की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि और चुनाव क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि मां-बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा अटूट है। जनता का स्नेह उन्हें प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और बंडिया, चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, धारचूला तथा चम्पावत आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे नेपाल की ओर आवागमन करने वालों को भी लाभ होगा।

उन्होंने बताया कि खटीमा में शिक्षा संस्थानों के आधुनिकीकरण, सड़कों के चौड़ीकरण, पुल निर्माण, ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण सहित कई विकास कार्य किए गए हैं। जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, सतीश भट्ट, रामू भारती और एडीएम पंकज उपाध्याय सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!