कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत कटरा-जलालाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सभासद का पुत्र गम्भीर घायल रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
---Advertisement---

इंस्टाग्राम से दोस्ती प्रेम ने एक युवती को उतारा मौत के घाट

By Ten News One Desk

Published on:

258 Views

इंस्टाग्राम से दोस्ती प्रेम ने एक युवती को उतारा मौत के घाट

टेन न्यूज़ !! १७ जून २०२५ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली

रायबरेली में इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद घर से भागकर हुई शादी का दुखान्त सामने आया है।

यहाँ गोण्डा की रहने वाली तनु और रायबरेली निवासी राहुल की साल भर पहले इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई थी।

जल्द ही दोनों ने एक दूसरे से मोबाइल नम्बर एक्सचेंज किया और उनमें बातचीत होने लगी।

बातचीत के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे से शादी का वायदा किया और तनु अपना घर परिवार छोड़कर रायबरेली आ गई।

यहाँ शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार निवासी राहुल ने तनु से मंदिर में शादी कर ली।

शादी के छह महीने बाद ही राहुल तनु से उकता गया और रास्ते से हटाने की जुगत में लग गया।

बीती 12 जून को राहुल ने तनु का गला घोंटा और अपनी बचत के लिये उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया।

यहाँ राहुल ने डाक्टरों को उसकी तबियत खराब होना बताया था। उधर डाक्टरों ने जब तनु के गले पर निशान देखा तो उन्हें शक हुआ और पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर राहुल को जाने दिया था। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो मौत का कारण गला घोंटना बताया गया।

यह रिपोर्ट आते ही पुलिस ने लड़की के परिजनों से मुकदमा लिखाने की बात कही लेकिन उन लोगों ने दिलचस्पी नहीं ली।

तब नगर कोतवाली के एसआई गौरव बालियान ने मुकदमा दर्ज कराया और आज राहुल व हत्या में उसका सहयोगी रहा एक अन्य व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बाइट.. अमित कुमार सिंह.. सीओ, सदर

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment