• Wed. Nov 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गंगा उत्सव-2026: मेहंदी घाट पर स्वच्छता अभियान, छात्राओं ने चित्रों से दिया संरक्षण का संदेश

ByTen News One Desk

Nov 4, 2026
2 Views

गंगा उत्सव-2026: मेहंदी घाट पर स्वच्छता अभियान, छात्राओं ने चित्रों से दिया संरक्षण का संदेश


!! ०४ नवम्बर २०२६ !!: कन्नौज, उत्तर प्रदेश। टेन न्यूज़ से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

कन्नौज। गंगा नदी के संरक्षण, स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गंगा उत्सव-2026 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मेहंदी घाट पर स्वच्छता अभियान और श्रमदान किया गया, जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई।

मेहंदी घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान में प्रतिभागियों ने घाट परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही गंगा नदी को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को गंगा के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी देते हुए नदी संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से गंगा संरक्षण, नदी की स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि मां गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से ही गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!