अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मीरानपुर कटरा में जलालाबाद रोड पर हादसा, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
टेन न्यूज़ !! ०४ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा। जलालाबाद रोड पर बरमदेव थान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया है।![]()
जानकारी के अनुसार, खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिकटिया निवासी सुशील सिंह अपनी पत्नी राजबाला के साथ बुलेट से अपनी ससुराल ग्राम विनौरा, थाना मदनापुर जा रहे थे। इसी दौरान जलालाबाद रोड पर बरमदेव थान के पास कटरा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से राजबाला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर कटरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।![]()
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान का इंतजार है
मृतका अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। राजबाला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।