कटरा में सपा का होली मिलन समारोह, राजेश यादव और रोशन लाल वर्मा का हुआ भव्य स्वागत कटरा-जलालाबाद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार सभासद का पुत्र गम्भीर घायल रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां ब्रेकिंग न्यूज: अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
---Advertisement---

‘‘परमार्थ निकेतन में शाहजहांपुर के गंगा स्वयंसेवियों ने पाया गंगा आरती प्रशिक्षण’’

By Ten News One Desk

Published on:

165 Views

‘‘परमार्थ निकेतन में शाहजहांपुर के गंगा स्वयंसेवियों ने पाया गंगा आरती प्रशिक्षण’’

टेन न्यूज़ !! १७ दिसम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत जिला गंगा समिति शाहजहांपुर की ओर से विभिन्न हितकारी स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवियों व समाजसेवियों ने परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में दिनांक 15 से 17 दिसम्बर 2024 तक गंगा आरती, मंत्रोच्चारण, घाट पर योगा, पूजन-विधि, स्वच्छता व श्रमदान अभियान इत्यादि के सफल आयोजन का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण अन्तर्गत माँ गंगा से जुड़े विभिन्न आध्यात्मिक तथ्यों, नदी से जुड़े वर्तमान तथ्यों व माँ गंगा आरती, पूजन-विधि का 3 दिवसीय कुशल प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा भविष्य में स्वयंसेवी रूप से जनपद के विभिन्न घाटों व नदियों के प्रदूषण से संबंधित जागरूकता गतिविधि व नियमित गंगा आरती करेंगे।

प्रशिक्षण में ढाई घाट निवासी महंत नारायण श्यामस्वरूप ब्रह्मचारी, सचिन कुमार पाठक, आशीष कुमार मिश्र, श्रीमती सावित्री शर्मा व जगजीत शर्मा (जंगी) ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जोकि क्रमशः ढाई घाट (गंगा नदी), राजघाट (गर्रा नदी), सुनासर नाथ मन्दिर गोमती घाट व लोधीपुर घाट (खन्नौत) नदी पर जिला गंगा समिति के निर्देशानुसार नियमित गंगा आरती व अन्य जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करेंगे।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नदियों के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव उत्पन्न कर उनकी निर्मलता व अविरलता को बनाये रखना है जिससे कि जन-समुदाय जुड़कर इस परियोजना को सफल बना सके और भावी पीढ़ी को नदियों के महत्व अथवा उपयोगिता व निरन्तर बढ़ रहे जल प्रदूषण जैसे विषयों से अवगत कराया जा सके।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment