• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में सड़क किनारे जलता रहता है कूड़ा: खुले में डाला जा रहा कचरा, लोगों को सांस लेने में होती है तकलीफ

ByTen News One Desk

Apr 23, 2025
349 Views

तिलहर में सड़क किनारे जलता रहता है कूड़ा: खुले में डाला जा रहा कचरा, लोगों को सांस लेने में होती है तकलीफ



टेन न्यूज़ !! २३ अप्रैल २०२५ !! अमुक सक्सेना@पप्पू अंसारी, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर में जैतीपुर मार्ग पर गांव भुड़ेली के पास सड़क किनारे कचरा जलाने से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

तहसील मुख्यालय से मात्र 800 मीटर की दूरी पर यह समस्या लगातार बनी हुई है।

बुधवार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरे में आग लगा दी गई। गर्मी के मौसम में सूखा कचरा तेजी से जलने लगा। इससे निकलने वाले जहरीले धुएं से राहगीरों और स्थानीय निवासियों को सांस लेने में परेशानी हुई। लोगों को खांसी की शिकायत भी हुई। स्थानीय निवासियों को अपने घरों और खेतों में आग लगने का डर भी सता रहा है।

भाजपा सभासद संदीप रस्तोगी ने बताया कि सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर एमआरएफ सेंटर बनवाया है। इसके बावजूद सड़क किनारे कचरा डाला जा रहा है। यह न केवल लोगों के जान-माल के लिए खतरा है, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के भी खिलाफ है।

स्थानीय लोगों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!