• Thu. Nov 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तीन माह पहले लव मैरिज करने वाली नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

ByTen News One Desk

Nov 12, 2026
2 Views

तीन माह पहले लव मैरिज करने वाली नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव


भैया दूज पर मायके जाने से किया था इनकार, मां से बोली थी सब ठीक है; पुलिस ने शुरू की जांच


टेन न्यूज ।। 12 नवंबर 2026 ।। पंकज कुमार संवाददाता, मदनापुर/शाहजहांपुर।

मदनापुर थाना क्षेत्र के सैजना मधु गांव में गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। महिला ने करीब तीन महीने पहले ही गांव के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सैजना मधु गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मां के साथ घर के बाहर उपलों की बठिया लगा रहा था। काम पूरा करने के बाद जब वह कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खोलते ही पत्नी महिमा भारती (25) का शव छत के कुंडे से फंदे पर लटका दिखाई दिया। उसने अपनी मां की मदद से महिमा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!