• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भगवान ने धर्म की स्थापना के लिए नर लीला की और सभी को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया: पं. सुमित मिश्रा

ByTen News One Desk

Apr 14, 2024
199 Views

भगवान ने धर्म की स्थापना के लिए नर लीला की और सभी को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया: पं. सुमित मिश्रा



टेन न्यूज़ !! १४ अप्रैल २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर। दातागंज स्थित मठिया मंदिर में चल रही संगीतमय श्री राम कथा के पांचवें दिन को कथा व्यास पं. शिवओम मिश्रा ने कहा कि राम कथा अतीत की घटनाओं पर आधारित आज का दर्पण है। कहा कि भगवान ने धर्म की स्थापना के लिए नर लीला की और सभी को सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

पं. सुमित मिश्रा ने बधाई गीत गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर के पुजारी अमित मिश्रा व पं. छोटू मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन कराया। नरेश चंद्र गुप्ता और सनी गुप्ता ने सपत्नीक पूजन कराया। 17 अप्रैल को कथा का विश्राम होगा। 18 अप्रैल को यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन होगा।

इस अवसर पर प्रशांत सिंह, आयुष गुप्ता, सर्वेश सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!