फर्रुखाबाद में 40 साल बाद सीवर सफाई शुरू, 82 लाख खर्च—नाले में सीवेज फेंकने पर उठे सवाल संपूर्ण समाधान दिवस में तेजपुर से एजीपी-बीजेपी उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने किया नामांकन, हजारों समर्थकों के साथ निकाली भव्य रैली-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया प्रशांत वैश्य (असम) 23 मार्च आगामी असम विधानसभा आम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने आज शोणितपुर जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज राभा हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा और समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। रास्ते के दोनों ओर भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली को देखने के लिए एकत्रित हुए।जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य, बीजेपी की शोणितपुर जिला समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता डेका हजारिका, असम गण परिषद के शोणितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ सहित दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता और हजारों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन दाखिल करने के बाद पृथ्वीराज राभा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आम जनता के विकास और पूरे क्षेत्र के समग्र प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नामांकन को लेकर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रशांत वैश्य अनियंत्रित कार दीवार तोड़कर मकान में घुसी एक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल फरियाद सुने बिना उप जिलाधिकारी द्वारा पीड़िता को तहसील से बाहर निकालने का आरोप
---Advertisement---

प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, विधायक सलोना कुशवाहा ने किया उद्घाटन

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, विधायक सलोना कुशवाहा ने किया उद्घाटन

टेन न्यूज़ ii 23 मार्च 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर/निगोही (शाहजहाँपुर)। क्षेत्र के ग्राम चनियुरा में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं क्षेत्रीय विधायक सलोना कुशवाहा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के दौरान विधायक ने क्रिकेट पिच पर पहली गेंद खेलकर मैच की औपचारिक शुरुआत की, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें भविष्य में उच्च स्तर का खिलाड़ी बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलकूद से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें अनुशासन, टीम भावना तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

अपने संबोधन में उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, विधायक सलोना कुशवाहा ने किया उद्घाटन

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!