• Mon. Aug 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का आयोजन

ByTen News One Desk

Jun 21, 2026
39 Views

कन्नौज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का आयोजन


टेन न्यूज़ !! २1 जून २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड, कन्नौज में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने योग प्रशिक्षक के निर्देशन में योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षक ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराते हुए योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायक है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया।

इसके साथ ही जनपद के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में भी योग शिविर आयोजित किए गए, जहां पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!