• Sun. Jun 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: “सरकार आपके द्वार” एवं सघन खेत बचाओ अभियान का आयोजन, ऊर्जा राज्य मंत्री ने किसानों से किया संवाद

ByTen News One Desk

Jun 21, 2026
14 Views

कन्नौज: “सरकार आपके द्वार” एवं सघन खेत बचाओ अभियान का आयोजन, ऊर्जा राज्य मंत्री ने किसानों से किया संवाद


टेन न्यूज़ !! २1 जून २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से “सरकार आपके द्वार” एवं “सघन खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

यह कार्यक्रम ग्राम रामपुर महिला, विकासखंड उमर्दा, जनपद कन्नौज में आयोजित किया गया, जहां मंत्री ने किसानों एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

अपने संबोधन में मंत्री कैलाश राजपूत ने किसानों से खेतों की सुरक्षा, कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं, सुझाव एवं स्थानीय मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट, कन्नौज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!