• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जीएसटी विभाग ने पकड़ी एक फर्जी कंपनी, एफआईआर दर्ज कराई 

ByTen News One Desk

Jun 19, 2025
187 Views

जीएसटी विभाग ने पकड़ी एक फर्जी कंपनी, एफआईआर दर्ज कराई



टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२५ !!  रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन रायबरेली


एंकर.. रायबरेली में जीएसटी विभाग ने एक फ़र्ज़ी कम्पनी पकड़ी है। कम्पनी ने इसे लेकर एफआई आर दर्ज करा दी है। कम्पनी पंजीरण के बाद कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं कर रही थी। इसी कारण को लेकर उसका पंजीकरण निरस्त हुआ था लेकिन उसके बाद भी कम्पनी ने दिल्ली से 57 करोड़ का कारोबार कर लिया।

दरअसल यहाँ कोतवाली थाना इलाके के सत्यनगर निवासी रमेश चंद्रा ने राजधानी इंटरप्राइज़ के नाम से कम्पनी पंजीकृत कराई थी। कम्पनी के स्थलीय निरीक्षण को जब जीएसटी विभाग के अधिकारी आये तब यहाँ कोई व्यापारिक गतिविधिक नहीं पाये जाने पर फ़रवरी माह में इसका पंजीकरण निरस्त कर दिया था।

उसके बावजूद फर्जीवाड़ा कर कम्पनी ने दिल्ली से 57 करोड़ का कारोबार कर 10 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट हथिया लिया। जीएसटी इस फ़र्ज़ीवाड़े पर सत्य नगर निवासी रमेश चंद्रा के नाम एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले क़ी जांच में जुट गई है।

बाइट.. अमित सिंह… सीओ, सदर

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!