368 Views
गुरसहायगंज पुलिस ने 50 लाख की चोरी की घटना का किया खुलासा, 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, नगदी व अभुषण बरामद
![]()
टेन न्यूज़ !! २९ मार्च २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
थाना गुरसहायगंज पुलिस द्वारा दिनांक 08 फरवरी 2025 की रात्रि में कस्बा गुरसहायगंज मे 50 लाख की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए, घटना में संलिप्त 03 अभियुक्त को किया गिरफ्तार । कब्जे से चोरी गये आभूषण अनुमानित मूल्य करीब 38 लाख 86 हजार रुपये तथा 72,000 रुपये नगद किये बरामद ।
पुलिस अधीक्षक जनपद कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर कन्नौज कमलेश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसहायगंज आलोक कुमार दुबे व प्रभारी सर्विलांस त्रदीप सिंह की संयुक्त टीम द्वारा चोरी करने वाले शातिर अपराधी गुफरान पुत्र फन्नू उर्फ जहीरूद्दीन निवासी मझपुर्वा थाना गुरसहायगंज कन्नौज को मय चोरी गये माल तथा चोरी किये गये माल को रखने वाले 02 अन्य अभियुक्त को चोरी के आभूषण व नगदी बरामद कर किया गया गिरफ्तार ।
संक्षिप्त विवरण: – दिनांक 09.02.2025 रामऔतार गुप्ता पुत्र स्व0 श्रीकृष्ण गुप्ता निवासी मोहल्ला दिलशाद नगर कस्बा व थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज ने दिनांक 07/08 फरवरी 2025 की रात में अज्ञात चोरों द्वारा मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारियों के लॉक तोड़कर 550 ग्राम सोने का व 01 किलो 500 ग्राम चाँदी के आभूषण एवं नगद 2,50,000/- रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना गुरसहायगंज पर मु0अ0सं0 67/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत कराया था । कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस द्वारा सीसीटीवी चैक किये गये
तथा सर्विलांस की मदद से घटना से सम्बन्धित साक्ष्य संकलित करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी करते हुए आज दिनांक 29/03/2025 को मुखविर की सूचना पर ग्राम मझपुर्वा के पास से घटना में संलिप्त अभियुक्त गुफरान पुत्र फन्नू उर्फ जहीरूद्दीन निवासी मझपुर्वा थाना गुरसहायगंज कन्नौज को चोरी किये गये माल व 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया
तथा अभियुक्त गुफरान की निशा देही पर अभियुक्त 1. जाकिर पुत्र शाबिर अली निवासी मझपुर्वा थाना गुरसहायगंज कन्नौज 2. कासिदा वेगम पत्नी जहीरुद्दीन उर्फ फन्नू निवासी ग्राम मझपुर्वा थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज से चोरी गये माल व नगदी को कब्जे से बरामद किया गया तथा पुछताछ मे अभियुक्त गुफरान ने दिनांक 05/06.01.2025 की रात्रि में निसार अहमद पुत्र गफूर वक्श निवासी मो0 किदवई नगर तिराहा थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज मकान का ताला तोड कर नगदी व सोने व चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया ,
जिसके सम्बन्ध में दिनांक 06.01.2025 को थाना गुरसहायगंज पर मु0अ0सं0 04/2025 धारा 331(4)/305(1) बीएनएस पंजीकृत है, से सम्बन्धित माल बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण गुफरान,जाकिर, कासिदा बेगम उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरणः-
अभियुक्त गुफरान से पूछताछ पर बताया कि दिनांक 07/08.02.2025 की रात्रि में उसने ,अपने पिता जहीरुद्दीन उर्फ फन्नू के साथ रामऔतार गुप्ता निवासी मोहल्ला दिलशाद नगर कस्बा गुरसहायगंज के घर से सोने चाँदी के जेवर व नगदी चोरी की थी जिनको मेरी माँ कासिदा बेगम ने अपने पडोसी जाकिर अली पुत्री साबिर अली निवासी मझपुर्वा को उनके घर छिपाकर रखने के लिये दे दिया था और कुछ जेबर व रुपया अपने घर में छिपाकर रख दिया था तथा इससे पहले भी पिता जहीरुद्दीन उर्फ फन्नू ने करीब ढाई महीने सर्दियों में पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास गली में एक मकान में से चोरी की थी जिसके बारे में मेरे पिता ने मुझे व मेरी माँ कासिदा बेगम को बताया था ।
आज वह पैसों की जरुरत होने पर कुछ जेवर को अपनी मोटरसाइकिल से बेचने ले जा रहा था तथा अभियुक्त गुफरान ने यह भी बताया कि मैने और पिता ने योजना बनाकर दिनांक 7/8.02.2025 की रात्रि में रामौतार गुप्ता के यहां चोरी करने के बाद योजना के अनुसार पुलिस द्वारा पकडने से बचने व पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से दिनांक 11.02.2025 को पिता जहीरुद्दीन उर्फ फन्नू अपने ऊपर दर्ज पूर्व के अभियोग में जिला हरदोई के न्यायालय में सरेण्डर होकर जेल चला गया है ।