• Sat. Nov 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुरानी पेंशन की मांग पर आज से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना

ByTen News One Desk

Nov 7, 2026
2 Views

पुरानी पेंशन की मांग पर आज से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना


कन्नौज में समाज कल्याण मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान, 3200 शिक्षकों को पेंशन का इंतजार


टेन न्यूज़ !! ०७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो , कन्नौज यूपी

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग से सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 7 नवंबर 2026 से कन्नौज स्थित समाज कल्याण मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर शिक्षक धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।

एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेश के सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों में करीब 3200 शिक्षक ऐसे हैं, जिनकी नियुक्ति वर्ष 2004 से पहले हुई थी। इसके बावजूद उन्हें अब तक पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

शिक्षक संगठन का आरोप है कि पेंशन का यह मामला विधानसभा में भी उठाया जा चुका है। अधिकारियों और शासन स्तर से पेंशन की फाइल आगे बढ़ाने तथा लाभ देने का आश्वासन भी मिला, लेकिन अभी तक इस संबंध में शासनादेश जारी नहीं किया गया है।

संगठन ने मांग की थी कि 6 नवंबर तक पेंशन की घोषणा कर शासनादेश जारी किया जाए। ऐसा नहीं होने पर शिक्षकों ने 7 नवंबर से मंत्री के कैंप कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है।

संगठन ने दीपावली के दौरान भीख मांगकर भोजन करने की बात कहते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। अब शिक्षकों के आंदोलन के बाद शासन और प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!