5 Views
नहर में मिली युवती की मौत के मामले में पति-ससुर गिरफ्तार
![]()
टेन न्यूज़ ।। 13 सितम्बर 2026 ।। राकेश कुमार सिंह, ब्यूरो
सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली के पास शारदा सहायक खंड-16 नहर में नौ सितंबर को मिली 24 वर्षीय मनीषा की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अखिलेश कुमार और ससुर देवराज के खिलाफ दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खान, उपनिरीक्षक राजदेव यादव और कांस्टेबल शोभाराम केवट शामिल रहे।