• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सुखपुरा थाना परिसर में स्कूली छात्राओ ने प्रभारी निरीक्षक को राखी बांधकर दीर्घायु होने का किया कामना , प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा का दिया तौफा

ByTen News One Desk

Aug 9, 2025
220 Views

सुखपुरा थाना परिसर में स्कूली छात्राओ ने प्रभारी निरीक्षक को राखी बांधकर दीर्घायु होने का किया कामना , प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा का दिया तौफा



टेन न्यूज़ !! ०९ अगस्त २०२५ !! ब्यूरो रिपोर्ट, बलिया


भाई बहन के अटूट प्यार वाला पर्व रक्षाबंधन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है जगह-जगह मिठाई और राखी की दुकान सज चुकी है। शुक्रवार के दिन सुखपुरा थाना परिसर में स्कूली छात्राओं प्रभारी निरीक्षक सुशील दुबे को कलाई में राखी बांधकर दीर्घायु होने की कामना किया ।

वही प्रभारी निरीक्षक ने सभी छात्राओं को सुरक्षा मुहैया प्रदान करने का तोहफा देते हुए कहा कि निर्भीक व नीडर होकर शिक्षा ग्रहण करें। अपने माता-पिता के साथ गांव जनपद सहित पूरे प्रदेश का नाम रौशन करें। किसी भी मुसीबत में हम आपके साथ खड़े हैं।

क्योंकि डर में जीकर किसी भी मुकाम को हासिल नहीं किया जा सकता। जब आपके अंदर से डर खत्म होगा और आप निडर होकर शिक्षा ग्रहण या कोई भी कार्य करेंगे तो किसी भी मुकाम को हासिल कर सकेंगे।आप सब की सुरक्षा का जिम्मेदारी हमारा है आप निडर होकर पढ़ाई पर ध्यान दें।

वही विद्यालय द्वारा इस तरह की पहल पर युवा समाजसेवी दीपक शुक्ला ने प्रशंसा करते हुए सभी छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!