• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चौहान गुट की कोर कमेटी की बैठक में 11 जिलाध्यक्षों को अनुशासनहीनता के चलते किया गया निष्कासित

ByTen News One Desk

Mar 12, 2024
292 Views

चौहान गुट की कोर कमेटी की बैठक में 11 जिलाध्यक्षों को अनुशासनहीनता के चलते किया गया निष्कासित



आॅल इण्डिया उधोग व्यापार मण्डल चैहान गुट को होली मिलन समारोह कार्यक्रम 31 मार्च को


टेन न्यूज़ !! १२ मार्च २०२४ !! गुफरान खान, क्राइम  ब्यूरो, रायबरेली


सोमवार को आॅल इण्डिया उधोग व्यापार मण्डल चैहान गुट की एक बैठक स्थानीय होटल में हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के जिलाध्यक्षों को निष्कासित किया। इन सबके ऊपर अनुशासनहीनता व व्यापारियों के लिए संतोषजनक कार्य न करने की शिकायतें लगातार मिल रही थी।

कुछ लोग तो जिलाध्यक्ष के ऊपर दलाली व समय पर व्यापारियों के साथ न खड़ा होना, संगठन के साथ मिलकर न खड़ा होना, संगठन में अपनी मनमानी करना का भी आरोप लगा रहे थे। इन सभी बातों को लेकर जिला प्रभारी, जिला कोर कमेटी की शिकायत पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चैहान व प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए इन जिलाध्यक्षों को निष्कासित किया।

निष्कासित होने वाले जिलाध्यक्षों इलाहाबाद, प्रतापगढ़, फतेहपुर, जौनपुर, बलरामपुर, सुल्तानपुर, फैजाबाद, शाहजहाॅपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, जौनपुर जिले के रहे। इन 11 जिलों के जिलाध्यक्ष बहुत ही जल्द घोषित किये जायेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चैहान व प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा ने लखनऊ मण्डल के अध्यक्ष को सौंपा है। यह 11 जिलों में स्थानीय पदाधिकारियों व व्यापारियों से सम्पर्क करके प्रत्येक जिलों में अध्यक्ष नामित किये जायंेगे। जिसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री करेंगे।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चैहान ने प्रतिवर्ष चैहान गुट द्वारा होली मिलन समारोह कराये जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर बैठक में मौजूद सभी प्रदेश व जिला कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से दिनंाक 31 मार्च दिन रविवार दोपहर 12 बजे से रात्रि कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

बैठक में जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, प्रदेश युवा संगठन मंत्री अमित फौजी, जिला मीडिया प्रभारी वसीम खान, महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा चैधरी, प्रदेश कोर कमेटी सचिव मो0 रईस, जिला महिला महामंत्री सरवरी, निलेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!