• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

न्यायाधीश जनपद न्यायालय लोकेश वरुण एव जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिला कारागार का निरीक्षण किया गया

ByTen News One Desk

Mar 29, 2024
249 Views

न्यायाधीश जनपद न्यायालय लोकेश वरुण एव जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिला कारागार का निरीक्षण किया गया



टेन न्यूज़ !! २९ मार्च २०२४ !!  प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


न्यायाधीश जनपद न्यायालय श्री लोकेश वरुण एव जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कारागार के सभी अहातों की बैरकों में निरूद्व बंदियो (पुरूष व महिला) से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में पूछतॉछ की गयी, बैरकों की तलाशी करायी गयी, तलाशी के दौरान कोई निषिद्व वस्तु नहीं पायी गयी। कारागार में पर्याप्त सफाई पायी गयी। बंदियों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा कारागार से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं बतायी गयी। निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े उपकरणों जैसे डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर, सी0सी0टी0वी0 कैमरें आदि की क्रियाशीलता को देखा गया।

अक्रियाशील कैमरों को तत्काल ठीक कराये जाने तथा कैमरों को प्रत्येक समय क्रियाशील रखे जाने व उनकी प्रत्येक समय मानीटरिंग करने के निर्देश दिये गये। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह बीमार बंदियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये।

 

कारागार में निरूद्ध वृद्ध व अशक्त बंदियों पर विशेष निगरानी रखे तथा उनका नियमित रूप से परीक्षण कर समुचित उपचार करना सुनिश्चित करे। निरीक्षण के समय किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पायी गयी। कारागार का कार्यालय भी व्यवस्थित पाया गया।

जेल अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी द्वारा कारागार की स्वच्छता, सौन्दर्यीकरण एवं बंदियों को अनुशासित रखने हेतु विशेष ध्यान दिये जाने के लिये जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा प्रशंसा कर निर्देशित किया जाता है कि भविष्य में भी इसी प्रकार विशेष रूचि के साथ कारागार को सुगमतापूर्वक संचालन करना सुनिश्चित करें। बैरक में निरीक्षण के दौरान जनपदीय अधिकारियों द्वारा महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को टॉफी, बिस्कुट, चाकलेट आदि वितरित की गयी जिसे पाकर बच्चो में उत्साह देखा गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद, अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कारापाल विजय कुमार शुक्ला, उपकारापाल श्रीमती उर्मिला सिंह, उपकारापाल श्री रामबहाल दुबे, चिकित्साधिकारी डा0 अजय कुमार पाल तथा प्रभारी मुख्य कार्यालय श्री पंकज कुमार, जेल वार्डर श्री कुलदीप िंसह के साथ सभी प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!