• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा नगर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा और जलपान कराकर किया सम्मान

ByTen News One Desk

Jul 25, 2025
474 Views

कटरा नगर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा और जलपान कराकर किया सम्मान



टेन न्यूज़ !! २५ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।


कछला से पवित्र गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों के जत्थे का गुरुवार सुबह नगर में भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने काली मठिया मंदिर पर फूलों की वर्षा कर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया।

मोहल्ला तहवरगंज से 22 जुलाई को रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था जब नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मेन चौराहे पर पहुंचा, तो जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कांवड़ियों में विनीत कश्यप, आकाश कश्यप, पिंटू कश्यप, विशाल कश्यप, राजा कश्यप सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।

गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा और उनकी टीम ने कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था भी कराई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी की अगुवाई में भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!