• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

केसरिया हिंदू वाहिनी ने बैठक कर लोगों को जोड़ने व संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

ByTen News One Desk

Dec 4, 2024
381 Views

केसरिया हिंदू वाहिनी ने बैठक कर लोगों को जोड़ने व संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प



टेन न्यूज़ !! ०४ दिसम्बर २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली


शहर के गोरा बाजार में केसरिया हिंदू वाहिनी, राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के प्रदेश अध्यक्ष व श्री ब्रजेश सिंह के पुत्र कुंवर मयंक सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का प्रचार प्रसार करना, लोगों को संगठन से जोड़ना व समस्याओं का समाधान कराना। बैठक ने सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और सदस्य भी बने।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद रायबरेली के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। बैठक का संचालन लखनऊ मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक द्वारा किया गया।

इस मौके पर संगठन के प्रदेश महामंत्री केसरिया हिंदू वाहिनी व्यापार प्रकोष्ठ अनुराग सोनकर, रायबरेली जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल, जिला संयोजक राजेश कुमार, नगर अध्यक्ष विशाल सोनकर, राही ब्लाक अध्यक्ष सूरजपाल यादव, ब्लॉक महामंत्री अतुल यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्र किशोर मिश्रा, राही ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित श्रवण कुमार मिश्रा, राजेंद्र मौर्य, दादा संतलाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!