• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हमीरपुर की रिमझिम फैक्ट्री में पायरो ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
5 Views

हमीरपुर की रिमझिम फैक्ट्री में पायरो ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग


लीकेज के बाद भड़की आग से फैक्ट्री परिसर में मची अफरा-तफरी, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर तैनात


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! अभय द्विवेदी ,

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित रिमझिम फैक्ट्री में पायरो ऑयल से भरे एक टैंकर में भीषण आग लगने से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि टैंकर में लीकेज होने के बाद आग भड़क उठी।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

फैक्ट्री परिसर में टैंकर में लगी आग की घटना ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग लगने के कारणों और नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

रिपोर्ट: अभय द्विवेदी, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!