मीरानपुर कटरा में अधिवक्ता परवेज अली के चैंबर का उद्घाटन

चेयरमैन प्रतिनिधि दानिश जीशान खान ने फीता काटकर किया शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगा कानूनी परामर्श
टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद रोड स्थित हिमालय कोल्ड स्टोर के सामने रविवार को अधिवक्ता परवेज अली के नए विधिक चैंबर का उद्घाटन किया गया। “न्याय ही हमारा धर्म है” के ध्येय वाक्य के साथ शुरू हुए इस कार्यालय का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि दानिश जीशान खान ने अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर दानिश जीशान खान ने कहा कि अधिवक्ता परवेज अली का नया चैंबर क्षेत्र के लोगों को न्याय पाने की दिशा में मददगार साबित होगा। इससे आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुलभ विधिक मार्गदर्शन मिल सकेगा।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समाज की रीढ़ हैं और न्याय व्यवस्था को आमजन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने परवेज अली को नए चैंबर की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद जोशी और पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विधिक कार्यालय शुरू होने से मीरानपुर कटरा और आसपास के क्षेत्र के वादकारियों को स्थानीय स्तर पर कानूनी परामर्श मिल सकेगा। इससे उनके समय और संसाधनों की बचत होगी।
समाजसेवी इस्माईल खान और फतेहगंज पूर्वी के पूर्व चेयरमैन शब्बीर अली ने भी परवेज अली को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए उनकी तत्परता इस नए चैंबर के माध्यम से आगे बढ़ेगी।
अधिवक्ता परवेज अली ने सभी अतिथियों, अधिवक्ता साथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जरूरतमंदों को निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
उद्घाटन समारोह में पूर्व चेयरमैन शब्बीर अली, भाजपा वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद जोशी, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप गंगवार, समाजसेवी इस्माईल खान, साबिर अली, सैजुद्दीन, पूर्व प्रधान फैयाज अंसारी, राम औतार सक्सेना, एडवोकेट मोहम्मद रफीक, एडवोकेट सोहेल अख्तर, एडवोकेट कासिम, डॉ. गुलजार, नासिर खां, इस्लामुद्दीन अंसारी, टेन न्यूज़ संपादक डीपी सिंह, पत्रकार सईद उस्मानी, रामकिशोर पत्रकार, पप्पू अंसारी पत्रकार, आकिब अंसारी पत्रकार एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।