• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा: सर्वेद अंसारी का तूफानी जनसंपर्क, समर्थकों के हुजूम के साथ मांगे वोट

ByTen News One Desk

Apr 18, 2026
7 Views

मीरानपुर कटरा: सर्वेद अंसारी का तूफानी जनसंपर्क, समर्थकों के हुजूम के साथ मांगे वोट


टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में लोकप्रिय प्रत्याशी सर्वेद अंसारी ने देर शाम अपने समर्थकों के बड़े काफिले के साथ नगर के विभिन्न वार्डों, गलियों और मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान सर्वेद अंसारी ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की और हाथ जोड़कर समर्थन व आशीर्वाद मांगा। उनके साथ चल रहे समर्थकों में युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखने लायक था। “सर्वेद अंसारी जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा, जिससे चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया।

इस दौरान सर्वेद अंसारी ने जनता को संबोधित करते हुए भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे नगर के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता बदलाव चाहती है और उन्हें पूरा विश्वास है कि नगरवासी उन्हें अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी जीत पूरे मीरानपुर कटरा की जनता की जीत होगी।

सर्वेद अंसारी ने विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका मिला, तो नगर में बेहतर पेयजल व्यवस्था, मजबूत नाली निर्माण, अच्छी सड़कों और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नगर को एक आदर्श और स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प भी दोहराया।

जनसंपर्क अभियान में उमड़ी भीड़ को देखकर साफ है कि मुकाबला इस बार बेहद रोचक और कांटे का होने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मीरानपुर कटरा की जनता किसे अपना समर्थन देकर सत्ता की चाबी सौंपती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!