जिलाधिकारी ने 15 लाभार्थियों को वितरित किए एग एवं चिकिन कार्ट मीरानपुर कटरा में बकाया बिजली बिल पर सख्त कार्रवाई, कई उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धूमधाम से मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन तिलहर में महिला कर्मियों से मनचलो ने की बदसलूकी, हिरासत में लिए गए तिलहर चीनीमिल कर्मचारियों ने कार्य किया बंद, लगभग एक घंटा गन्ना पिराई हुई बाधित
---Advertisement---

मीरानपुर कटरा: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

By Ten News One Desk

Published on:

528 Views

मीरानपुर कटरा: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

टेन न्यूज़ !! ०२ अगस्त २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ियाचक में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर नदी किनारे एक पाकड़ के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान ग्राम मुड़ियाचक निवासी नीरेश (26 वर्ष), पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नीरेश बीते कुछ समय से ग्राम कुररिया कला में एक व्यक्ति के खेत पर मजदूरी कर रहा था। मृतक के भाई के अनुसार, लगभग छह दिन पहले खेत मालिक ने फोन कर जानकारी दी थी कि “तुम्हारा भाई हमारे पास से चला गया है”। इसके बाद से ही परिवार नीरेश की तलाश कर रहा था।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे एक शव पेड़ से लटका देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन शुरू कर दिए।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है। परिजनों ने युवक की मृत्यु पर संदेह जताया है और खेत मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment