• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम एतराजपुर में चकबंदी को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
21 Views

ग्राम एतराजपुर में चकबंदी को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग


टेन न्यूज़ !! १६ अप्रैल २०२६ !! लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश

कन्नौज। तहसील छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम एतराजपुर में मंगलवार को चकबंदी कराए जाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित की गई। ग्रामीणों की मांग पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किसानों से चर्चा की।

बैठक में सहायक चकबंदी अधिकारी धनीराम वर्मा, सहायक आयतिकरण अधिकारी राम बली राम, चकबंदी कर्ता घनश्याम त्रिपाठी, अजय सिंह, विक्रम सिंह सहित कई चकबंदी लेखपाल उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में किसान भी बैठक में शामिल हुए।

ग्रामीणों ने एक स्वर में गांव में चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराने की मांग रखी। किसानों का कहना था कि बिखरी हुई जोतों के कारण खेती में दिक्कतें आती हैं, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ते हैं।

राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!