• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

निजी स्कूलों की मनमानी पर सपा युवजन सभा कन्नौज का घेराव, डीएम को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
10 Views

निजी स्कूलों की मनमानी पर सपा युवजन सभा कन्नौज का घेराव, डीएम को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ !! १६ अप्रैल २०२६ !! लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश

कन्नौज। निजी स्कूलों द्वारा पुस्तकों की मनमानी कीमत व हर वर्ष पाठ्यक्रम में बदलाव के विरोध में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव कलेक्ट्रेट प्रांगण पहुंचे। यहां उन्होंने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीत राय को सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कई निजी विद्यालय अभिभावकों पर महंगी किताबें खरीदने का दबाव बनाते हैं और हर साल संस्करण बदलकर आर्थिक बोझ बढ़ा देते हैं। संगठन की ओर से मांग की गई कि सभी विद्यालयों, विशेषकर निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य रूप से लागू की जाएं और पुस्तकों का संस्करण कम से कम 10 वर्षों तक स्थिर रखा जाए।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें

  • कक्षा 1 से 12 तक केवल एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य रूप से लागू की जाएं।
  • प्रत्येक स्कूल के मुख्य द्वार पर स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए कि यहां एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाई जाती हैं।
  • निजी प्रकाशकों की किताबें लगाने वाले स्कूलों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
  • एनसीईआरटी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर विक्रय शिविर लगाए जाएं और कीमतों की निगरानी की जाए।
  • शिकायतों के निस्तारण के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि इन कदमों से अभिभावकों को राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था को व्यवसायीकरण से मुक्त करने में मदद मिलेगी।

इस दौरान संतोष गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, पवन यादव, सहवास मंसूरी, आजम इदरीसी, जेड फारुकी, मोहम्मद कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!