रमजान माह के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक ने किया संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण डिक्की पब्लिक जूनियर हाई स्कूल खुदागंज में मनाई गई 40वीं ‘माणिक जयंती’ लहंगा-चुनरी व ऑटो लूट कांड का खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 09 पैकेट लहंगा-चुनरी, ऑटो, 2 बाइक व अवैध असलहे बरामद राज्यमंत्री असीम अरुण की पहल से आंटी गांव को मिलीं विकास की चार बड़ी सौगातें औरैया में दो दर्जन भेड़ों की धारदार हथियार से हुई हत्या,दो दर्जन घायल, पुरानी रंजिश की जताई आशंका, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
---Advertisement---

राज्यमंत्री असीम अरुण की पहल से आंटी गांव को मिलीं विकास की चार बड़ी सौगातें

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

राज्यमंत्री असीम अरुण की पहल से आंटी गांव को मिलीं विकास की चार बड़ी सौगातें

खेल मैदान, आरआरसी, गौशाला और अन्नपूर्णा भवन किया जनता को समर्पित

टेन न्यूज़ !! २३ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज जनपद के आंटी गांव को सोमवार को एक साथ चार जनोपयोगी विकास कार्यों की सौगात मिली है। वित्त वर्ष 2024-25 के अंतर्गत निर्मित आधुनिक खेल मैदान, कचरा प्रबंधन केंद्र (आर०आर०सी), गौशाला और अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया गया

कन्नौज सदर के विधायक और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर इनका शुभारंभ किया। इसके साथ ही इन सुविधाओं को जनता को समर्पित किया।

ग्राम विकास को मिलेगी नई गति
कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री असीम अरुण ने कहा कि आंटी गांव को विकास के मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन नई सुविधाओं से ग्रामीण विकास को नई गति प्राप्त होगी। खेल मैदान युवाओं को प्रेरित तो आर.आर.सी. स्वच्छता को मजबूत करेगा। गौशाला पशुपालकों के लिए उपयोगी होगी और अन्नपूर्णा भवन सामाजिक कार्यक्रमों में काम आएगा।

उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी गांव की चुनौतियों को चिह्नित कर विकास कार्य किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर कन्नौज के जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख रामू कठेरिया, प्रधान नरेंद्र कुमार प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गांव के लोग उपस्थित रहे प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment