• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने सर्किट हाउस का निरीक्षण कर समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Apr 18, 2026
5 Views

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने सर्किट हाउस का निरीक्षण कर समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश


निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष रखा जाए ध्यान: प्रभारी मंत्री


टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii नीरज शर्मा , शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग/ प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह के लखनऊ–बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट ग्राम सरायखास में निर्माणाधीन सर्किट हाउस परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना की लगभग 22.23 करोड़ रुपये से निर्माण कराया जा रहा है।

इस सर्किट हाउस 10 वीआईपी सुइट, डोरमेट्री, हेलीपैड पार्क, आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम और नवीनतम हाई-टेक सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। मंत्री जी ने निरीक्षण के दौरान कार्य में तेजी लाकर समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!