• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पानी की टंकी में वानर का कंकाल मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

ByTen News One Desk

Apr 15, 2026
3 Views

पानी की टंकी में वानर का कंकाल मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी


टेन न्यूज़ ii 15 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल
औरैया। जनपद के कोतवाली क्षेत्र के महारतपुर गांव में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पीने के पानी की टंकी में एक कंकाल मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभ में स्थानीय लोगों ने इसे मानव कंकाल होने की आशंका जताई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि टंकी में मिला कंकाल किसी इंसान का नहीं बल्कि एक बंदर का था।

जानकारी के अनुसार, महारतपुर निवासी जितेंद्र जल निगम की पानी की टंकी पर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। सोमवार शाम वह पानी की आपूर्ति शुरू करने के लिए टंकी पर गया था। इसी दौरान वाल्व में खराबी आने पर जब उसने टंकी पर चढ़कर अंदर देखा, तो उसे एक कंकाल दिखाई दिया। इसके बाद उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पहले इसे किसी युवक की संदिग्ध मौत से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि जांच में सच्चाई सामने आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

मंगलवार को जल निगम के अधिशासी अभियंता अमन यादव ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या अधिक है। संभवतः निर्माणाधीन टंकी में किसी तरह एक बंदर का बच्चा गिर गया होगा, जिसकी मौत हो गई और समय के साथ उसका कंकाल वहीं रह गया।

उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा में लापरवाही बरतने के कारण वहां तैनात गार्ड को हटा दिया गया है और नए गार्ड की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही टंकी की सफाई कराकर जल्द ही पानी आपूर्ति को सुचारू रूप से शुरू किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!