उर्स के दूसरे दिन खानकाह ए हुसैनिया में गूंजे सूफियाना कलाम, अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़ कटरा के शान में “शान ही शान” वार्षिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बेस्ट परफॉर्मेंस से जीता सबका दिल अंतर्राष्ट्रीय स्मैक तस्कर कटरा निवासी रियाज उर्फ बाबू की करोड़ों की संपत्ति सीज, पुलिस की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग न्यूज़ :शाहजहांपुर प्रशासन की कटरा में NDPS एक्ट के तहत आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज, खरीद-फरोख्त पर रोक जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व के विभागों की प्रगति समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
---Advertisement---

छत पर धूप सेक रहे अधेड़ पर बंदरों का हमला, जर्जर लिंटर गिरने से गंभीर घायल

By Ten News One Desk

Published on:

43 Views

छत पर धूप सेक रहे अधेड़ पर बंदरों का हमला, जर्जर लिंटर गिरने से गंभीर घायल

टेन न्यूज़ ii 17 जनवरी 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी/बरेली
फतेहगंज पूर्वी कस्बे में शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छत पर धूप सेक रहे एक अधेड़ पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में वह जर्जर लिंटर की ओर भागा, जो भरभराकर गिर गया। लिंटर के साथ नीचे गिरने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।

कस्बा निवासी उमेश सक्सेना (45) छत पर बैठे थे, तभी बंदरों ने उन पर धावा बोल दिया। घबराहट में भागते हुए वह मकान के उस हिस्से में पहुंच गए, जहां लिंटर पहले से ही कमजोर अवस्था में था। पैर रखते ही लिंटर गिर गया और उमेश उसके साथ नीचे आ गिरे। हादसे के बाद परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे से निकालकर उन्हें फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दबंग भाइयों ने बीते माह दीवार नहीं उठाने दी, जिससे परिवार जर्जर कमरे में रहने को मजबूर था। घायल की मां ने दिसंबर में पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद परिवार में दहशत है। लोगों ने बंदरों के आतंक पर रोक और पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!